फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजल के फोन से जनता परेशान, पहुंच गए चुनाव आयोग

Fri, 10 Feb 2017 06:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
phone call
विज्ञापन
हेलो! मैं रुद्रप्रयाग से काजल बोल रही हूं। इस तरह के रिकॉर्डेड मोबाइल कॉल इन दिनों तमाम उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बने हुए हैं।
विज्ञापन


इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों के संबंध में टिप्पणी करने के साथ ही राज्य सरकार की योजनाओं और मुख्यमंत्री हरीश रावत का प्रचार किया जा रहा है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से कई लोगों ने इस संबंध में निर्वाचन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।

देहरादून के विवेकानंद ग्राम निवासी बीडी जोशी समेत तमाम लोगों ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजी शिकायत में बताया कि उन्हें मोबाइल नंबर 911725105110 से बार-बार फोन आ रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं ने कहा, राजनीतिक दल की साजिश

भारतीय निर्वाचन आयोग
फोन पर रिकॉर्डेड ध्वनि सुनाई जा रही है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड के लोगों की भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उन्हें विधानसभा चुनावों में सबक सिखाने की अपील की जा रही है।

शिकायतकर्ताओं ने कहा कि ऐसे फोन लगातार मतदाताओं को किये जा रहे हैं, जो किसी राजनीतिक दल की साजिश प्रतीत होती है। उन्होंने फोन कॉल पर तत्काल रोक लगाने और उसके पीछे काम कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें