फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बाल मेले में आयोजित हुईं प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। चौधरी फार्म हाउस में रामपुर आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बाल मेला और वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी की पत्नी व समाजसेवक अर्चना चौधरी ने मेले के आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की। इस दौरान बच्चों ने गुब्बारे फुलाए और मिट्टी से खिलौने बनाकर अपनी सृजनात्मक क्षमता का परिचय दिया। सुपरवाइजर राधा पाठक ने बताया मेले का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी बच्चों की रुचियों और आवश्यकताओं के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को उत्साहवर्धन के लिए स्लेट, पेन, आईडी कार्ड, शिशु विकास कार्ड, गतिविधि पुस्तिका और टॉफियां वितरित की गईं। इस दौरान मेहरुन्निशा, दिशा शर्मा, विदु गुलाटी, कौशिकी अग्रवाल, सुषमा, खुशनसीब, बागेश्वरी बबली, अंजना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें