फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 2.15 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मिलेगा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iआढ़त बाजार शिफ्टिंग के लिए व्यापारियों को अगले सप्ताह से मुआवजा राशि का होगा वितरण
विज्ञापन

I
I
I

Iसंपत्तियों पर काबिज किरायेदारों को रियायत दरों पर मिलेंगे भूखंडI

आढ़त बाजार के व्यापारियों को अगले सप्ताह से मुआवजा राशि वितरण की जाएगी। मुआवजा के लिए गठित संपत्ति मूल्यांकन समिति ने दरें तय कर रिपोर्ट एमडीडीए को सौंप दी है। एमएमडीए को करीब 400 दुकानदारों को मुआवजा या फिर इसके बदले भूखंड देने हैं। मुआवजा दिए जाने के बाद बाजार को शिफ्ट होने से सड़क के चौड़ीकरण का काम आसान हो जाएगा। बता दें कि करीब 2.15 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से व्यापारियों को मुआवजा मिलेगा।

देहरादून सहारनपुर रोड पर आढ़त बाजार के सामने से गुजरना मुश्किल होता है। यहां भीड़ होने के साथ ही इन दिनों सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। जिसके चलते जाम लगता है और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां सड़क के चौड़ीकरण के लिए कई सालों से आढ़त बाजार को शिफ्ट करने की योजना चल रही है। जिसके अब पूरा होने की उम्मीद दिख रही है।
विज्ञापन




करीब 400 दुकानों को यहां से हरिद्वार बाईपास पर ब्राह्मणवाला गांव में शिफ्ट किया जाना है। इन दुकानों के बदले एमडीडीए दुकानदारों को मुआवजा या फिर नई जगह पर भूखंड देगा। मुआवजा को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी। जिसके चलते जिलाधिकारी ने जनवरी में मुआवजा निर्धारण के लिए एक एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनाई थी। कमेटी ने मुआवजा की दरें तय कर एमडीडीए को रिपोर्ट सौंप दी है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुआवजा दरें फाइनल हो गई हैं। अगले सप्ताह से मुआवजा बांटने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन






Iकिरायेदारों के रियायत दरों पर मिलेंगे भूखंडI

आढ़त बाजार में लंबे समय से दुकानों पर काबिज किरायेदारों के सामने भी व्यापार का संकट होगा। ऐसे में जो पॉलिसी तैयार की गई है उसमें इसका भी ध्यान रखा गया है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि पॉलिसी में किरायेदारों को छूट दी गई है। उन्हें रियायती दरों पर नई जगह पर भूखंड दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें