फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही जांच ही सफल इलाज का मूलमंत्र : डॉ. थुप्पिल वेंकटेश

विज्ञापन
विज्ञापन
Iउत्तराखंड में पहली बार एसीबीआई के बैनर तले राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस आयोजितI
विज्ञापन




उत्तराखंड में पहली बार एसीबीआई के बैनर तले राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रदेशों के शोध विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भाग लिया और अपनी-अपनी बात रखी।



कार्यक्रम की शुरुआत वर्चुअल माध्यम से चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की। मुख्य प्रवक्ता डॉ. थुप्पिल वेंकटेश ने सही जांच और सफल इलाज के बीच के संबंध में विस्तार से डाक्टरों को समझाया। कहा कि सही जांच ही सफल इलाज का मूल मंत्र है। उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में बायोकेमिस्ट्री के बायोमार्कर योगदान के बारे में बताया। वाइस चांसलर एमएल भट्ट ने बायोकेमिस्ट्री के ट्रेस एलिमेंट का मानव जीवन में क्या महत्त्व है, इस पर प्रकाश डाला। एम्स भोपाल से आए प्रोफेसर डा. सुकेश मुखर्जी ने मानव इलाज से पूर्व उसकी जांचों की महत्वपूर्णता को समझाया। कहा कि जब तक जांच की गुणवत्ता अच्छी नहीं होगी तब तक सफल इलाज संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना और कॉन्फ्रेंस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शेखरपाल ने उपस्थित डॉक्टरों को बधाई दी। कॉन्फ्रेंस कमेटी सचिव डॉ. राजीव कुशवाहा ने कहा कि सफल जांच ही सफल इलाज की आधारशिला रखती है। डॉ. तारिक मसूद ने लैब में क्वालिटी कंट्रोल के सिक्स सिग्मा के महत्त्व को बताया। इस दौरान डॉ. अमित श्रीवास्तव, डॉ. धर्मवीर यादव, डॉ. राकेश जुमर, डॉ. अनिल, डॉ. मोहित, डॉ. विशाल चौधरी, डॉ. कैलाश चंद्र, डॉ. कैलाश गैरोला, डॉ. संजय भट्ट, डॉ. रचित गर्ग, डॉ. भावना पंत, डॉ. अनुपमा, डॉ. ऋचा, डॉ. सुनीता, डॉ. नंदिनी, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. संदीप डबराल, डॉ. पीयूष कला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें