फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अस्पताल रोड पर जाम से राहगीर परेशान, बेतरतीब पार्किंग बनी मुसीबत

Fri, 20 Nov 2026 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- सुबह आठ से रात आठ बजे तक कई बार लग रहा जाम, दुकानों के सामने घंटों खड़े रहते हैं वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। नगर का प्रमुख अस्पताल रोड इन दिनों जाम की समस्या से जूझ रहा है। सड़क पर वाहनों का बढ़ता दबाव और दुकानों के सामने बेतरतीब ढंग से की जा रही पार्किंग के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम करीब छह बजे कई वाहनों के सड़क पर फंस जाने से मार्ग पर लंबा जाम लग गया।
अस्पताल रोड नगर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। इसके बावजूद यहां पार्किंग की व्यवस्था का पालन नहीं हो रहा है। लोग अपने चार पहिया वाहन दुकानों के सामने खड़े करके बाजार में खरीदारी करने चले जाते हैं। इससे वाहन कई-कई घंटे तक सड़क पर खड़े रहते हैं और आवागमन बाधित होता है। स्थिति यह है कि अन्य वाहनों को निकलने तक की जगह नहीं मिल पाती। स्थानीय निवासी मंगत साहू, धीरज कुमार और अमित का कहना है सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक मार्ग पर कई बार जाम की स्थिति बनती है। यदि वाहन चालक निर्धारित स्थान पर अपने वाहन पार्क करें तो काफी हद तक इस समस्या से निजात मिल सकती है। उन्होंने प्रशासन से बेतरतीब पार्किंग पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल ने कहा नगर के बाजारों में बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें