फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देहरादून तक जीएमओयू की बसों का संचालन होने से राहगीरों को मिली राहत

Sun, 04 Oct 2026 11:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देहरादून रूट जीएमओयू की बसों का संचालन होने यात्रियों को राहत मिली है। रोडवेज बस अड्डे पर अन्य दिनों की तरह देहरादून जाने वाली भीड़ कम हो गई है। अब पर्वतीय क्षेत्रों से देहरादून जाने वाली बसें इंद्रमणि बडोनी चौक से ही आगे जा रही हैं। वहीं भीड़ बढ़ने पर रोडवेज की ओर से भी अतिरिक्त बसें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन


करीब दो माह पहले ऋषिकेश रोडवेज डिपो से अनुबंधित आठ बसों और पांच बसों का देहरादून ग्रामीण डिपो से अनुबंध खत्म हुआ था। यह बसें देहरादून से ऋषिकेश के मध्य संचालित होती थी। इन बसों का संचालन बंद होने से देहरादून जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। सुबह के समय ज्यादा दिक्कत हो रही थी। अब जीएमओयू की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों से करीब छह बसों का संचालन देहरादून तक करने से यात्रियों को राहत मिली है। अब सुबह और शाम को बस अड्डे में भीड़ कम जुट रही है। वहीं भीड़ बढ़ने पर रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसें भेजे जाने से यात्रियों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन

-

कोट-
- देहरादून रूट पर यात्रियों को अब कुछ राहत मिली है। देहरादून रूट पर भीड़ बढ़ने पर तुरंत अतिरिक्त बसें भेजी जाती हैं।

-नवीन तिवारी, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें