फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: साहिया को मिला सर्जन, चकराता को बाल रोग विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
I11 विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद साहिया में वर्ष 2013-14 से खाली हैंI
विज्ञापन

Iचकराता में तीन साल से नहीं हैं पांच विशेषज्ञ चिकित्सकI

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया को करीब 10 साल बाद जनरल सर्जन मिलने जा रहा है। इससे क्षेत्र के मरीजों को ऑपरेशन और गर्भवतियों को सिजेरियन के लिए 30 किलोमीटर दूर उप जिला अस्पताल जाने से मुक्ति मिलेगी। सीएचसी चकराता में भी बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश जारी हो गए हैं। यहां भी अब लोगों को अपने बच्चों का उपचार करवाने के लिए 50 किलोमीटर दूर विकासनगर नहीं जाना पड़ेगा। दोनों अस्पतालों में विशेषज्ञों की तैनाती से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
सीएचसी साहिया और चकराता लंबे अरसे से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी जूझ रहा था। साहिया में विशेषज्ञ चिकित्सकों के 11 सृजित पद हैं। सभी पद वर्ष 2013-14 से रिक्त हैं। सीएचसी चकराता में चिकित्सकों के नौ पद सृजित है। इसमें से करीब पांच पद पिछले तीन साल से रिक्त हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने के चलते मरीजों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल विकासनगर जाना पड़ता है। खासकर ऑपरेशन, सिजेरियन और बच्चों के उपचार करवाने में लोगों को सबसे अधिक दिक्कत आती है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण लगातार दोनों अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग कर रहे थे। साहिया में सर्जन डॉ. रोहन नौटियाल की तैनाती की गई है। वहीं, सीएचसी चकराता में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरभि पोखरियाल की तैनाती हुई है।
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. दिनेश चौहान ने बताया कि सीएचसी साहिया में सर्जन और चकराता में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश जारी किए गए है। सीएचसी साहिया और चकराता के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि अभी दोनों में किसी भी विशेषज्ञ चिकित्सक ने पदभार ग्रहण नहीं किया है। बताया कि पदभार ग्रहण करने के साथ ओपीडी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें