फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांवड़ यात्रा के बीच सड़क पर हंगामा, दो गिरफ्तार

Wed, 12 Aug 2026 12:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने और सड़क पर हंगामा करने के आरोप में सेलाकुई पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी, थाना मितौली, ग्राम ढकिया जाट निवासी अखिलेश शुक्ला और इसी पते के विमल, हाल निवासी सहसपुर के छोटा रामपुर को सेलाकुई थाना पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। दोनों पर कांवड़ियों से अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी लोकपाल परमार के मुताबिक, सोमवार रात सूचना मिली थी कि सेलाकुई बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास दो युवक आपस में लड़ाई-झगड़ा कर हंगामा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अत्यधिक उग्र होकर सड़क पर शोर-शराबा करते रहे।
पुलिस के अनुसार दोनों युवक मरने-मारने पर आमादा थे। कांवड़ यात्रा के दौरान मौके पर किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें