फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में 'दौड़' लगाएंगे उत्तराखंड के मनीष रावत

Mon, 19 Feb 2018 07:01 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ओलंपियन मनीष रावत - फोटो : google
विज्ञापन

दिल्ली में आयोजित पांचवीं रेस वॉकिंग चैंपियनशिप-2018 के 20 किमी वॉक रेस में दूसरा स्थान हासिल करने वाले उत्तराखंड के ओलंपियन मनीष रावत ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है। मनीष के अलावा प्रतियोगिता में उत्तराखंड के कई अन्य एथलीटों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


रविवार को चैंपियनशिप के 20 किमी रेस वॉक में केटी इरफान ने पहला और उत्तराखंड के ओलंपियन मनीष रावत ने दूसरा स्थान हासिल किया। मनीष ने दौड़ खत्म करने के लिए कुल 1:21:31 घंटे का समय लिया।

मनीष के कोच अनूप रावत ने बताया कि मनीष और केटी इरफान ने एक समान समय लिया, लेकिन फोटो फिनिश के तहत केटी ने पहला स्थान प्राप्त किया। बेहतर समय लेने के साथ ही मनीष ने आस्ट्रेलिया में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

मनीष रावत - फोटो : AmarUjala
हालांकि, अभी टीम की घोषणा नहीं हुई है। इसी इवेंट में पहली बार हिस्सा ले रहे दून के सूरज पंवार ने 1:29:51 घंटे के साथ 16वां स्थान हासिल किया। वहीं, चमोली के संदीप रावत ने 1:31:56 घंटे में रेस खत्म की, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 10 किमी वॉक रेस में पहली बार हिस्सा ले रहे देहरादून के रोजी पटेल ने 52:24 मिनट का समय निकालकर चौथा स्थान हासिल किया।

यह रोजी का 10 किमी वॉक रेस में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 10 किमी वॉक रेस के ब्वॉयज अंडर-20 में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज एक्सीलेंसी विंग के मुकेश कुमार ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 44.35 मिनट में दौड़ खत्म की और पांचवां स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में राजन ने 45.27 मिनट के अपने सर्वश्रेष्ठ समय के साथ छठा स्थान हासिल कब्जाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें