देहरादून। उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक ने मंगलवार को पुलिस अधिकारियों की पत्नियों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस के परिवारजनों के कल्याण के लिए समिति के गठन पर सहमति बनी।
विज्ञापन
अलकनंदा अशोक के अनुसार यह समिति पुलिस परिवार की महिलाओं, बच्चों, विधवाओं, मानसिक रूप से अक्षम बच्चों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए कार्यक्रम चलाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य के लिए समय-समय पर मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे। बैठक में आकांक्षा सिन्हा, रूपाली ज्योति, रिमझिम रौतेला, विनिता कुंवर, कमला नपल्चयाल, दीपाली अजय सिंह, आभा पाल और नोडल अधिकारी शाहजहां अंसारी जावेद खान मौजूद रहीं।