फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैथकाइंड लैब के जवाब से संतुष्ट नहीं कमेटी, डीएम को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कोरोना वायरस मरीजों की टेस्टिंग रिपोर्ट में गड़बड़ी को लेकर पैथकाइंड प्राइवेट लैब की ओर से दिए गए जवाब से जांच कमेटी संतुष्ट नहीं है। जांच कमेटी ने डीएम को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। जिसमें कमेटी ने पैथकाइंड लैब की ओर से दिए गए जवाब को संतोषजनक नहीं माना है। वहीं, अगले पांच-छह दिन के भीतर अन्य लैब की रिपोर्ट भी जिलाधिकारी को सौंपने की तैयारी है।
विज्ञापन

सीडीओ नितिका खंडेलवाल ने बताया कि पैथकाइंड लैब की ओर गड़बड़ी को लेकर दिए गए जवाब से कमेटी संतुष्ट नहीं हुई है। जिसके बाद कमेटी ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। अब मामले में क्या कार्रवाई होगी? इसका निर्णय जिलाधिकारी लेंगे।
वहीं, दूसरी ओर अन्य लैब की जांच भी अंतिम चरण में हैं, जिसके पांच-छह दिन में डीएम को सौंपे जाने की तैयारी है।
बता दें कि पैथकाइंड प्राइवेट लैब की कोरोना वायरस मरीजों की टेस्टिंग रिपोर्ट में गड़बड़ी सामने आने के बाद 20 सितंबर को डीएम ने जिले की सभी प्राइवेट लैब की जांच को कमेटी बनाई थी। चार सदस्यीय टीम में सीडीओ डॉ. निकिता के अलावा एडीएम प्रोटोकॉल गिरीश गुणवंत, डॉ. राजीव दीक्षित व डॉ. शलभ को शामिल किया गया था। जिन्हें जिले की सभी प्राइवेट लैब द्वारा अब तक की गई सैंपलिंग की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन

मिली थीं ये खामियां
पैथकाइंड लैब द्वारा लोगों का रिकॉर्ड मेनटेन नहीं किया गया था। कोरोना टेस्टिंग में गलत रिपोर्ट देने की भी बात सामने आई थी। इसके अलावा जिन लोगों का टेस्ट लिया गया था। उनके नाम,पता और मोबाइल नंबर भी गलत मिले थे। इतना ही नहीं पैथकाइंड लैब द्वारा टेस्टिंग में गड़बड़ी के चलते उसे उत्तर प्रदेश में भी ब्लैक लिस्ट किया गया है।
---
कमेटी की ओर से पैथकाइंड लैब के संबंध में भेजी गई रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट को देखने के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले लैब संचालकों को बख्शा नहीं जाएगा। लैब में गड़बड़ी मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें