फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या की जांच के लिए समिति गठित, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट

Wed, 09 Apr 2025 02:05 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या की जांच के लिए गठित समिति एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या की जांच के लिए समिति गठित की गई है। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक गुलदीप गैरोला की अध्यक्षता में गठित समिति एक सप्ताह के भीतर शिक्षा महानिदेशालय को अपनी रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन


शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। शिक्षा महानिदेशक की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सात सदस्यीय इस समिति में रुद्रप्रयाग के मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र कुमार बिष्ट, प्रारंभिक शिक्षा की उप निदेशक कमला बड़वाल, माध्यमिक शिक्षा के उप निदेशक जेपी काला, उत्तरकाशी के जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शैलेंद्र अमोली, पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अमित चौहान और एससीईआरटी के सहायक निदेशक कृष्णानंद बिजल्वाण को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

ये भी पढें...Kedarnath Heli Seva: टिकट बुकिंग फुल होते ही सक्रिय हुए ठग, VIDEO में देखें कैसे बना रहे यात्रियों को शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि समिति राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालयों में घटती छात्र संख्या की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। जो छात्र संख्या के घटने के कारणों का अध्ययन करते हुए इसे बढ़ाने के लिए सुझावों को शिक्षा मंत्री के सामने प्रस्तुत करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें