Iउत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोग की ओर से उपनल सफाईकर्मियों को आउटसोर्स पर करने के बजाय यथावत रखने के निर्देश दिए गए। आयोग ने इस पर कड़ी नाराजगी भी जाहिर की। आयोग की ओर से दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य को फोन कर उपनल कर्मचारियों को आउटसोर्स के माध्यम से करने के लिए जारी टेंडर प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, दून मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. सुशील ओझा, आयोग के उपाध्यक्ष विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। I