फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भर्ती प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगा आयोग कार्यालय पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक सहायक अध्यापक भर्ती में धांधली का आरोप लगा अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने आयोग के मुख्य गेट पर ताला जड़ जमकर नारेबाजी भी की। डीएलएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन दिया। उधर विरोध बढ़ता देख आयोग ने शेष पदों के लिए प्रस्तावित दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएलएड प्रशिक्षित अभ्यर्थी आयोग कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 1544 पदों की इस भर्ती में जारी आंसर-की में कई त्रुटियां हैं, जिससे योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया कि उच्च न्यायालय ने तीन जून के अपने आदेश में नौ फरवरी 2025 की कटऑफ के आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे, लेकिन आयोग ने अब तक उसका पालन नहीं किया।

आयोग की कार्यप्रणाली से अभ्यर्थियों में भ्रम और असंतोष बढ़ा है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर न्यायालय के आदेश के अनुरूप कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस इस आंदोलन को प्रदेशभर में और तेज करेगी। कुछ देर बाद अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल से वार्ता की। सचिव ने आयोग अध्यक्ष गणेश मर्तोलिया से चर्चा के बाद प्रतिनिधिमंडल को बताया कि शेष पदों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश कौशल, सूरत सिंह नेगी, आनंद सिंह पुंडीर, देवचंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें