फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सैंथवार-मल्ल जाति को ओबीसी में शामिल करने के मामले की आयोग ने तलब की रिपोर्ट, 11 शिकायतों पर सुनवाई

Wed, 27 Sep 2023 03:03 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

त्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में 11 शिकायतों पर सुनवाई हुई। अधोईवाला स्थित आयोग कार्यालय में हुई बैठक में देहरादून निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट ने अवैध खनन और भंडारण के गलत वसूली आदेश को रद्द करने को कहा।
विज्ञापन
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने सैंथवार-मल्ल जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल करने के मामले में ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी। आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष संजय नेगी ने सुनवाई के दौरान डीएम के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद तहसीलदार को एक महीने के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

आयोग ने यह भी निर्देश दिए कि डीएम कार्यालय से जो पत्राचार किया जाता है उस पर तय समय में कार्रवाई की जाए। उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में 11 शिकायतों पर सुनवाई हुई। अधोईवाला स्थित आयोग कार्यालय में हुई बैठक में देहरादून निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट ने अवैध खनन और भंडारण के गलत वसूली आदेश को रद्द करने को कहा। इस पर आयोग ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...दुस्साहस: युवक ने महिला पर फेंका लाल रंग का तरल पदार्थ, बोला-साथ नहीं चलोगी तो तेजाब भी है मेरे पास
विज्ञापन


हरिद्वार निवासी तनवीर आलम की जल जीवन मिशन के तहत गलत तरीके से टंकी निर्माण की शिकायत पर आयोग ने प्रकरण की जांच के निर्देश दिए। देहरादून निवासी प्रदीप कुमार भारती, ऊधमसिंह नगर निवासी मो.अकरम, मोहन लाल, गजेंद्र कुमार, अनिता मौर्य के शिकायती प्रकरणों की भी सुनवाई की गई। बैठक में आयोग के सचिव शेखर प्रकाश, गोपाल चंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें