फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर, इतने रुपये बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम

Tue, 02 Feb 2021 10:46 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
LPG gas cylinder (File Photo) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

रसोई गैस (एलपीजी) में महंगाई की मार जारी है। सोमवार से व्यावसायिक गैस सिलेंडर (19 किग्रा) 190 रुपये महंगा हो गया है। वहीं, पांच किलो के छोटू गैस सिलेंडर की रिफिलिंग में भी 33 रुपये का इजाफा हुआ है। हालांकि, 14 किग्रा वाले गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा नहीं हुआ है।

विज्ञापन


एलपीजी कंपनियों ने रविवार देर रात व्यावसायिक गैस सिलेंडर का नया संशोधित दाम जारी किया। देहरादून समेत प्रदेशभर में गैस एजेंसी में सोमवार सुबह से बढ़े दाम पर व्यावसायिक सिलेंडर दिए गए। ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने बताया कि पहले व्यावसायिक गैस सिलेंडर(19 किग्रा) 1387 रुपये का था जो अब 1577 रुपये में मिलेगा। घरेलू गैस सिलेंडर पहले की तरह 713 रुपये में मिलेगा।

छोटू गैस सिलेंडर 33 रुपये महंगा
छात्रों व नौकरीपेशे वाले लोगों को राहत देने के लिए शुरू किए गए पांच किग्रा सिलेंडर की रिफिलिंग भी 33 रुपये महंगी हो गई है। पहले पांच किलो रिफिलिंग का दाम 411 रुपये था, जो अब बढ़कर 444 रुपये हो गया है।
विज्ञापन


व्यावसायिक गैस के दाम में 190 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इससे व्यापारिक प्रतिष्ठान वाले अधिक प्रभावित होंगे। सामान्य रेस्टोरेंट संचालकों के लिए 190 रुपये बहुत मायने रखते हैं। इतनी महंगी गैस लेना मुश्किल होगा। सरकार को व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी रियायत देनी चाहिए।
-अमित अग्रवाल, रेस्टोरेंट संचालक, लक्खीबाग

कोरोनाकाल में व्यापारी पहले से ही प्रभावित हैं। ऐसे में व्यावसायिक गैस के दाम बढ़ने से भी व्यापारी निराश हैं। अब व्यावसायिक गैस सिलेंडर 1587 रुपये का मिल रहा है। 10-20 रुपये बढ़ते तो काम चल जाता, लेकिन सीधे 190 रुपये बढ़ाए गए हैं। व्यापारियों को अधिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

-रिंकू, होटल व्यवसायी, दर्शनी गेट

आम बजट से महिलाओं को खासी उम्मीदें थीं, लेकिन महिला वर्ग के लिए कुछ खास नहीं रहा। हालांकि, किसान, उद्योग व अन्य क्षेत्र के लिए बजट अच्छा रहा।
-बीना, गांधीग्राम
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें