फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Tue, 27 Oct 2026 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। तेलपुरा में मंगलवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ भक्तिमय शुभारंभ हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश लिए शामिल हुईं। कलश यात्रा तेलपुरा मंदिर से शुरू होकर अटकफॉर्म तक निकाली गई, जो कथा पंडाल में संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों और भजनों से वातावरण गूंज उठा। कथा के पहले दिन व्यास मोहन उनियाल ने व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने नाम सिमरन और भजन-कीर्तन के महत्व पर जोर दिया। मोहन उनियाल ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण और प्रभु भक्ति से मानसिक शांति व मोक्ष मिलता है। इस दौरान दिनेश बिष्ट, देवेंद्र रावत, विनोद बिष्ट, जानकी देवी, गुड्डी, सुशीला, अनीता, सुनीता और सरिता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें