फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: फेमस कॉमेडियन यश राठी ने श्रीराम पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

Tue, 11 Apr 2023 08:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Comedian Yash Rathi News: आरोप है कार्यक्रम के दौरान हास्य कलाकार यश राठी ने भगवान श्रीराम के लिए अभद्र और अमर्यादित शब्द का प्रयोग किया।
विज्ञापन
मुकमदा दर्ज - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक कार्यक्रम में आए कॉमेडियन यश राठी ने भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। भैरव वाहिनी के अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने यश राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


Uttarakhand: वित्त मंत्रालय ने विधायक उमेश कुमार के खिलाफ दिए कार्रवाई के निर्देश, CS और ED को लिखा पत्र

कार्यक्रम नंदा की चौकी स्थित शीला फार्म में आयोजित हुआ था। शिकायतकर्ता भैरव वाहिनी के अध्यक्ष सागर जायसवाल ने पुलिस को बताया कि आठ अप्रैल को नंदा की चौकी स्थित शीला फार्म में यूथ फॉर यू कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आरोप है कार्यक्रम के दौरान हास्य कलाकार यश राठी ने भगवान श्रीराम के लिए अभद्र और अमर्यादित शब्द का प्रयोग किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर सोमवार को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी प्रेमनगर थाने पहुंचे। इसके बाद राठी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें