फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सहसपुर-सेलाकुई में परेशान कर रही बिजली की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कई-कई घंटे गायब हो रही बिजली बढ़ा रही परेशानी
विज्ञापन




सेलाकुई व सहसपुर में बिजली की आपूर्ति में आ रही बाधा उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बनी हुई है। बार-बार बिजली जाने से क्षेत्रवासियों के सामने गरमी से जूझने का संकट पैदा हो रहा है। उधर ऊर्जा निगम किसी प्रकार की कटौती से इंकार कर रहा है।



सेलाकुई से लेकर सहसपुर तक के लोग परेशान हैं। नगर क्षेत्र सेलाकुई से लेकर गांवों तक बार-बार लग रहे कट क्षेत्रवासियों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। सुबह से लेकर रात तक बिजली के बार-बार चले जाने से क्षेत्रवासियों को भीषण गरमी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बिजली के उपकरणों के नहीं चलने से उनकी सुविधाएं भी लोग नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के नहीं आने को लेकर ऊर्जा निगम के पास कोई जवाब नहीं है लेकिन निगम के अधिकारी लाइनो पर किए जाने वाले मरम्मत के कार्य और जन शिकायतों के समाधान को कारण बता रहे हैं। सेलाकुई के सहायक अभियंता विनीत गुप्ता का कहना है कि बिजली की कटौती जैसी कोई स्थिति नहीं है लेकिन उपभोक्ताओं की शिकायतों व लाइनों में आने वाले फाल्ट को ठीक करने के लिए आपूर्ति को बंद किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें