फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी 2018: पारी और 181 रनों से जीता उत्तराखंड 

Thu, 27 Dec 2018 09:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बैट, क्रिकेट, आउट
विज्ञापन

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के तीसरे दिन बुधवार को उत्तराखंड ने मणिपुर को पारी और 181 रनों से हरा दिया।

विज्ञापन


मणिपुर को पहली पारी में 118 पर समेटने के बाद टीम उत्तराखंड ने पहली पारी में नौ विकेट पर 389 रनों की बदौलत 271 रनों की बढ़त बनाकर पारी घोषित की थी। इसके बाद मणिपुर ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की। मणिपुर की टीम दूसरी पारी में भी संभल कर नहीं खेल सकी। पूरी टीम केवल 90 रनों पर आउट होकर पारी और 181 रनाें से मुकाबला हार गई। उत्तराखंड की ओर से प्रदीप चमोली ने सर्वाधिक सात विकेट चटकाए। 

बुधवार को रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ। इससे पहले दिन उत्तराखंड ने मणिपुर के 35 रन पर ही सात बल्लेबाजों को पवेलियन भेज कर मैच लगभग अपने कब्जे में कर ली थी। तीसरेे दिन उत्तराखंड की टीम जीत से केवल तीन विकेट दूर थी। वहीं, मणिपुर को पारी से हार बचाने के लिए 236 रनों की दरकार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे दिन की पहली गेंद पर विकास सिंह को प्रदीप चमोली ने आउट कर मणिपुर को आठवां झटका दे दिया। इसके बाद थॉमस 29 और समीर ने 12 रनों की पारी खेली। थॉमस और समीर की बदौलत मणिपुर की टीम 90 रन बना सकी। इस तरह उत्तराखंड ने मैच को पारी और 181 रनों से जीत लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें