पतंजलि विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल से बीए प्रथम वर्ष की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा अंतिम बार बृहस्पतिवार सुबह को आठ बजे हॉस्टल से क्लास के लिए गई थी, लेकिन वह नहीं पहुंची।
दिल्ली से पहुंचे छात्रा के पिता ने थाना बहादराबाद में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
बीए की छात्रा थी
लापता छात्रा पतंजलि विवि में बीए में प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। बृहस्पतिवार को क्लास जाने के लिए सुबह आठ बजे हॉस्टल से निकली, लेकिन नहीं पहुंची।
साथी छात्राओं ने इसकी जानकारी दोपहर में वार्डन को दी। वार्डन ने उसको कमरे आदि में तलाश किया, लेकिन उसकी जानकारी नहीं हो सकी।
परिजनों को दी सूचना
काजल के परिजनों को वार्डन ने सूचना दी। सूचना मिलते ही बृहस्पतिवार शाम परिजन पतंजलि विवि पहुंचे और के बारे में अन्य संभावित स्थानों पर जानकारी की, लेकिन उसके कहीं भी पहुंचने आदि की जानकारी नहीं हो सकी।
शुक्रवार दोपहर को छात्रा के पिता विनोद कुमार ने थाना बहादराबाद में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। इसके अलावा छात्रा के बारे में अन्य थाने की पुलिस को सूचना की गई है।