फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: भर्तियों में धांधली के खिलाफ कलक्ट्रेट का घेराव, सीबीआई जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता के साथ भर्ती कराने की मांग को लेकर कई संगठनों ने कलक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए सरकार से सभी भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच और बेरोजगारों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को विपक्षी दल और सामाजिक संगठन कलक्ट्रेट पर एकत्र हुए और जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से उत्तराखंड में सरकारी विभागों में विभिन्न नियुक्तियों में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाॅबी पंवार के नेतृत्व में पिछले कई सालों से धरना, प्रदर्शनों के माध्यम से आशंका जताई जा रही थी कि विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक कर बड़ा घोटाला किया जा रहा है। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। नौकरियों में धांधली की पड़ताल के लिए एसटीएफ से जांच कराई गई जो नाकाफी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने छोटे आरोपियों को गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन बड़े दोषियों पर हाथ नहीं डाला। यही वजह है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी रुक नहीं रही है।
उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं पर लाठियां चलाने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाए। साथ ही बेरोजगार युवकों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। उन्होंने यूकेएसएसएससी अध्यक्ष को हटाकर उनकी संपत्ति की जांच की मांग भी उठाई और धारा 144 समाप्त करने को कहा। इस दौरान विजेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र अग्रवाल, निर्मला बिष्ट, रवि चौपड़ा, इंदु नौडियाल, अमर बहादुर, डाॅ. उमा भट्ट, जयकृत कंडवाल, प्रमि सिंह दानू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें