फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रमाणपत्रों पर लेखपालों के बजाय संग्रह अमीन लगाएंगे रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। लेखपालों के कार्य बहिष्कार के चलते लोगों के प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। इसे देखते हुए तहसील प्रशासन ने लंबित आवेदनों पर रिपोर्ट लगाने के लिए संग्रह अमीनों की ड्यूटी लगाई है। मंगलवार को इस संबंध में एसडीएम ने आदेश जारी कर दिए। आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन


बीते सात मार्च से लेखपालों ने प्रमाणपत्रों से संबंधित कार्यों का बहिष्कार किया हुआ है। इस कारण निवास, जाति, आय, उत्तरजीवी और हैसियत प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। लोग रोजाना तहसील स्थित जनाधार केंद्र पहुंच रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट न लगी होने के कारण उन्हें प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश राठौर ने बताया कि वर्तमान में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश प्रक्रिया गतिमान है, लेकिन प्रमाणपत्र न बनने से अभिभावक चिंतित हैं। बिना प्रमाणपत्र के अभिभावक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संग्रह अमीनों को रिपोर्ट लगाने की जिम्मेदारी मिलने से लोगों को राहत मिलेगी।
विकासनगर एसडीएम विनोद कुमार ने कहा कि जनाधार से संबंधित सभी प्रमाणपत्र आवश्यक सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत आते हैं। लेखपालों के कार्य बहिष्कार के चलते आवेदन पत्रों पर जांच आख्या नहीं लग पा रही थी। प्रमाणपत्र लंबित पड़े थे। जनहित को देखते हुए अग्रिम आदेशों तक सभी आवेदन पत्रों पर जांच आख्या संबंधित क्षेत्रों के संग्रह अमीन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें