राजधानी देहरादून में नरेंद्र मोदी की 15 दिसंबर को होने वाली रैली की तैयारी के लिए पार्टी नेताओं को कूपन बांटे गए हैं।
25 हजार का कूपन
कुछ नेताओं ने बताया कि उन्हें 25 हजार का कूपन दिया गया है। आरोप है कि रैली के नाम पर कुछ लोग व्यापारियों और दुकानदारों से चंदा वसूल रहे हैं।
चंदा वसूल रहे
पार्टी की ओर से सौ और पांच सौ रुपए के कूपन नेताओं को दिए गए हैं। कार्यकर्ताओं के लिए कम से कम सौ रुपए का कूपन है। आरोप है कि इसी के नाम पर कुछ नेता और कार्यकर्ता दुकानदारों और कारोबारियों से चंदा वसूल रहे हैं।
चंदा न देने वालों को चेतावनी तक दी जा रही है। हालांकि कुछ नेता इसे सहयोग राशि का नाम दे रहे हैं।
चुनिंदा लोगों को ही कूपन दिए गए हैं। कार्यकर्ता और नेता अपने पास से रैली का आयोजन कर रहे हैं। कोई एक व्यक्ति का नाम बताएं जिससे चंदा लिया जा रहा हो।
- विधायक हरबंस कपूर, शंखनाद रैली संयोजक