फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने निकाला दम अभी ठंड नहीं होगी कम, पढ़िए 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम

Thu, 11 Jan 2018 03:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
तराई-भाबर में कोहरे के चलते हाल बेहाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड के पहाड़ों पर दिन में चटक धूप के बावजूद सुबह-शाम की ठंड ने लोगों को बेहाल किया हुआ है तो तराई-भाबर में कोहरे के चलते जनजीवन पंगु हो गया है।

विज्ञापन


सुबह-शाम ही नहीं यहां दिन में भी सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 10.4 और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। घने कोहरे की वजह से बुधवार को भी दिल्ली से भी फ्लाइट नहीं आई।

यहां से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दूसरे साधनों से दिल्ली जाना पड़ा। कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम नैनीताल ने जिले के स्कूलों में 13 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। 14 जनवरी को रविवार है, इसलिए स्कूल अब 15 जनवरी को खुलेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

यहां अगले 24 घंटों में शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी

snowfall
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटों में शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी और मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले दस दिन तक कड़ाके की ठंड से निजात मिलने वाली नहीं है। बारिश हुई तो गलन वाली ठंड से कुछ राहत जरूर मिल सकती है। 
 
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार

सर्दी से बचने के ‌‌ल‌िए अलाव के पास बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़ में बुधवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार हुआ और यह 2.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कुमाऊं के दूसरे पर्वतीय जिलों में भी कमोबेश यही स्थिति रही।

इस बीच आईटीबीपी और एसएसबी ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित अग्रिम चौकियों में तैनात अपने जवानों के लिए हाईअलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें