बदरीनाथ धाम में रविवार को बारिश के बीच भी दर्शनों को तीर्थयात्रियों की लंबी लाइन लगी रही। 11343 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। हेमकुंड साहिब में भी दोपहर बाद मौसम खराब हो गया था।
उधर, केदारनाथ में पूरे दिन रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। केदारघाटी और धाम में कोहरा भी छाने से हेलीकॉप्टर सेवा बार-बार बाधित होती रही। बारिश के बावजूद करीब पांच हजार यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए।