उत्तराखंड में सोमवार को मौसम में फिर ठंडक बढ़ गई। चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में सोमवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। चमोली में दोपहर बाद बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, घांघरिया, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, पनार बुग्याल, लाल माटी, नंदा घुंघटी, मंडल घाटी के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। केदारनाथ में शाम को हल्की बर्फबारी हुई है।
बारिश के बाद सोमवार को दून घाटी में मौसम सुहावना हो गया। शहर के लगभग सभी इलाकों में शाम के समय अच्छी बारिश हुई। इसके साथ ही ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।