फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बढ़ी ठिठुरन, मौसम विभाग ने जताई इन इलाकों में बारिश की संभावना, ठंड से एक की मौत

Mon, 24 Dec 2018 11:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
dead body - फोटो : social media
विज्ञापन

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

वहीं ठंड लगने से रायवाला रेलवे स्टेशन में एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


अन्य कुछ स्थानों पर भी बेहद हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं। ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

विज्ञापन

ठंड लगने से श्रमिक की मौत   

रायवाला रेलवे स्टेशन के समीप टेंट लगाकर रह रहे रेलवे लाइन के श्रमिकों में एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। साथी श्रमिकों के अनुसार युवक की मौत ठंड लगने से हुई है। श्रमिकों के अनुसार युवक रात को ठीक हालत में सोया था। सुबह नहीं उठा तो अनहोनी की आशंका में जगाने की कोशिश की गई। शरीर में कोई हरकत न होने पर तत्काल ऋषिकेश स्थित एसपीएस अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि इसी माह झांसी से आए कई दर्जन श्रमिक रेलवे लाइन के मरम्मत कार्य में जुटे हैं। रहने के लिए कोई सही व्यवस्था न होने के कारण श्रमिक टेंट में गुजर बसर कर रहे हैं। मृतक की पहचान अमर सिंह पुत्र मिट्ठू लाल निवासी तालबेहट ललितपुर झांसी बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें