आपदा के बाद शुरु हुइ बदरीनाथ धाम की यात्रा पर बृहस्पतिवार को हुई बारिश और हेमकुंड यात्रा के बंद होने का असर साफ दिखने लगा है।
आपदा के बाद शुरु हुए यात्रा के बाद शुक्रवार को धाम की तीर्थयात्रा पर सबसे कम 50 तीर्थयात्री जोशीमठ से रवाना हुए। यहां शुक्रवार को जोशीमठ में मात्र 7 यात्रा वाहनों का पंजीकरण हुआ।
पढें, केदारनाथ में बर्फबारी के साथ बारिश जारी, बढ़ी मुश्किलें
व्यापरियों की चिंता बढ़ी
जिससे यात्रा शुरु होने के बाद बदरीनाथ धाम में व्यवसाय शुरु कर चुके व्यापरियों की चिंता बढ़ गई है।
बता दें, की अभी बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने में एक माह से अधिक का समय शेष है। लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश और धाम में ठंड बढने से आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में गिरावट आने लगी है।