फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में फिर से कोक को लाने की तैयारी

Fri, 09 May 2014 12:10 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर से भारी विरोध के कारण असमय विदा हुआ कोकाकोला प्लांट अब सितारगंज का रुख करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


सितारगंज में लगाया जाएगा प्लांट
शासन के स्तर पर यह कसरत लगातार जारी है। सितारगंज में हाल ही में स्थापित सिडकुल फेज टू में इस प्लांट को जगह दी जा रही है।

कुछ समय पहले ही हिंदुस्तान लीवर ने प्रदेश में कोक प्लांट लगाने की अनुमति मांगी थी।

उस समय विजय बहुगुणा मुख्यमंत्री थे और प्रदेश सरकार ने विकासनगर में ग्राम समाज की भूमि पर यह प्लांट लगाने देने के लिए हिंदुस्तान लीवर से अनुबंध किया था।

सॉफ्ट ड्रिंक के किसी भी प्लांट में भूजल की जरूरत बहुत ज्यादा होती है, इस कारण विकासनगर में इस प्लांट का जमकर विरोध हुआ।

हालांकि कंपनी करीब 600 करोड़ रुपए निवेश करने को तैयार थी। 2010 का विशेष पैकेज समाप्त होने के बाद सरकार बड़े पूंजी निवेश के लिए कोशिश कर भी रही थी।

पर्यावरण प्रदेश में एक बड़ा मुद्दा
जून 2013 में आई आपदा के कारण पर्यावरण प्रदेश में एक बड़ा मुद्दा बन गया था, लिहाजा सरकार को इस मामले में कदम पीछे खींचने पड़े।

अब कोकाकोला प्लांट ऐसी जगह ले जाने की तैयारी है जहां कृषि मुख्य व्यवसाय हो। यह प्लांट सितारगंज में फेज टू सिडकुल में स्थापित किया जा रहा है।

प्रमुख सचिव(वित्त) राकेश शर्मा इसकी पुष्टि कर रहे हैं। शासन के सूत्रों के मुताबिक सितरगंज में भू जल की स्थिति बेहतर पाई गई है और इस आधार पर प्लांट को सिडकुल सितारगंज में जगह देने का मन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर स्थिति यह है कि 600 करोड़ रुपए का निवेश होने के बावजूद स्थानीय स्तर पर इस प्लांट का विरोध होने की पूरी संभावना है।

यह देखते हुए इस मामले में सरकार बेहद फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। दोबारा एमओयू पर दस्तखत करने से पहले हर उस मुद्दे पर तस्वीर साफ करने की कोशिश की जा रही है, जिस पर बाद में बवाल हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें