फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग इंस्टिट्यूट के सीसीटीवी कैमरे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमएस रोड स्थित एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है पुलिस को दी गई तहरीर में कोचिंग इंस्टीट्यूट मैनेजर ने बताया कि वहां पर सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए हैं। साथ ही इंस्टीट्यूट से प्रोजेक्टर चुराने का भी प्रयास हुआ है। कमरों में लगे प्रोजेक्टर निकालने का भी प्रयास हुआ। शिकायत पर बसंत विहार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बल्लूपुर चौक स्थित आकाश इंस्टीट्यूट के शाखा प्रबंधक पीयूष वर्मा की शिकायत के मुताबिक कि बीती 14 जून को सुबह 9:30 बजे ऑफिस खोलने पर देखा कि किसी ने अनाधिकृत रूप से कार्यालय में प्रवेश किया। सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा गया। कार्यालय का निरीक्षण किया तो कमरा नंबर दो और छह में प्रोजेक्टर को निकालने का भी प्रयास किया। सुरक्षित बचे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। देखा गया कि एक महिला संस्थान में दाखिल हुई और घटना को अंजाम दिया। बसंत विहार थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रही महिला की पहचान के प्रयास जारी हैं। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें