प्रदेश में आज बहुउद्देशीय प्रारंभिक ऋण सहकारी समिति में प्रबंध कमेटी के सदस्य के चुनाव हो रहे हैं। 439 वार्डों में कुल 1,039 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि, 6,929 में से 5,891 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
राज्य की शेष समितियों के वार्ड में आज सोमवार को सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जोकि शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद परिणाम भी आज ही घोषित किया जाएगा। हरिद्वार जिले में बंजारेवाला, तेज्जुपुर, चुडियाला,पनियाला, मेहवड खुर्द, लहबोली समिति में होने वाले चुनाव पर जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह ने रोक लगा दी है।