फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीओ पर गालीगलौज करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दून पुलिस के एक सीओ पर क्षेत्र के व्यक्ति ने गालीगलौज करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सरदार गली निवासी आदित्य कंडारी ने उनके खिलाफ पुलिस मुख्यालय में शिकायत की है। कंडारी का आरोप है कि वह अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी पीछे से सीओ की गाड़ी हूटर बजाते हुए आई तो उन्होंने अपनी बाइक सड़क किनारे कर ली। बावजूद इसके सीओ ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी। आरोप है कि उनके साथ चलने वाला एक सिपाही डंडा लेकर मारने भी आया। आसपास खड़े लोगों ने उनकी मदद की और सिपाही वहां से चला गया। बता दें कि इससे पहले भी उनका नाम एक विवाद में जुड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें