फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फरीदाबाद के इंजीनियर से एडवांस लेकर नहीं कराया प्लॉट का बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के एक इंजीनियर रिहायशी प्लॉट खरीदने के चक्कर में ठगी का शिकार हो गए। मामले में तरुण जैन निवासी फरीदाबाद ने प्रेमनगर थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन

तरुण का कहना है कि वह 2022 में देहरादून में एक रिहायशी प्लॉट खरीदना चाह रहे थे। इसके लिए उन्होंने देहरादून के एक प्रॉपर्टी डीलर महावीर जैन से मुलाकात की। महावीर ने मौजा कंडोली में एक प्लॉट दिखाया। यह प्लॉट स्थानीय निवासी विजय चौहान के नाम पर था। प्लॉट उन्हें पसंद आया तो करीब 66 लाख रुपये में सौदा हो गया। इसके लिए उन्होंने विजय चौहान को बतौर एडवांस 6.63 लाख रुपये दे दिए। प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए उन्होंने बाकी रकम का ड्राफ्ट भी तैयार करवा लिया।
विज्ञापन

रजिस्ट्री का समय आठ मार्च का तय हुआ। इस ड्राफ्ट को वह विजय चौहान को देने लगे तो उसने कहा कि सारी रकम रजिस्ट्री के वक्त ही दे देना। तय तिथि पर वह रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंच गए, लेकिन विजय चौहान नहीं आया। बार-बार फोन करने पर भी उसने कोई उत्तर नहीं दिया। इसके बाद धमकी दी कि जो करना है कर लो वह रजिस्ट्री नहीं करेगा। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि विजय चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें