फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: सीएनजी गैस से भरे और खाली टैंकर की हुई टक्कर, फायर ब्रिगेड के जवानों ने घायल चालकों को निकाला बाहर

Wed, 04 Mar 2026 06:41 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, खानपुर (रुड़की)

सार

सीएनजी गैस से भरे और खाली टैंकर की टक्कर हो गई। फायर ब्रिगेड के जवानों ने घायल चालकों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लक्सर पुरकाजी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बायो सीएनजी गैस से भरे और खाली टैंकर की आमने सामने की टक्कर हो गई। सड़क दुर्घटना देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। पलटते ही एक टैंकर से गैस लीकेज होने लगी। ग्रामीणो और राहगीरो की सूचना पर पुलिस प्रशासन फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर यातायात बंद कराकर नाकेबंदी कर ली।
विज्ञापन


कंपनी प्रबंधन तंत्र भी सेफ्टी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचा और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों टैकरों को हटाया गया। दोनों चालक घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाद में पुलिस ने यातायात सुचारु करा दिया। घटना पुरकाजी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहपुर और ब्राह्मणवाला गांव के पास हाईवे पर हुई! टक्कर होते ही दोनों टैंकर सड़क किनारे पलट गए।

टैंकरों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया
लक्सर सीओ देवेंद्र सिंह नेगी, खानपुर थाना प्रभारी दिग्पाल कोहली,गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन नेगी , लक्सर अग्निशमन अधिकारी कुंवर सिंह राणा, पुलिसबल और दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंचे। गाड़ियों में फंसे चालक आदेश गिरी और नीरज भारती को फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी  मशक्कत के बाद बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद कई घंटे चली कड़ी मशक्कत के बाद  अग्निशमन के जवानों ने दोनों टैंकरों को अलग अलग किया।
विज्ञापन


खानपुर थाना प्रभारी दिग्पाल कोहली ने बताया कि दोनों टैंकरों को हटवाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन अधिकारी कुंवर सिंह राणा के साथ आए जवानों में प्रदीप रावत, कविंद्र सिंह ,निर्मल, जितेंद्र सिंह, संजय ,जसवंत सिंह, प्रदीप सिंह ने अपनी जान की परवाह न करते हुए दोनों चालकों को बाहर निकाला,और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  चुनाव 2027, भाजपा अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

वही कंपनी के डायरेक्टर वंशज गुप्ता ने बताया कि एक टैंकर डीजल का था, वहीं दूसरा टैंकर सीएनजी से चलता है। सड़क दुर्घटना के बाद सीएनजी टैंकर की वाल्व आटोमैटिक बंद हो गई थी। उन्होंने बताया कि बायो सीएनजी गैस परिवहन में मानकों का पूरा पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें