फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Cabinet Decision: प्रदेश में सीएनजी व पीएनजी होगी सस्ती, जानिए कितनी वैट दर को घटाया गया

Thu, 13 Feb 2025 01:39 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड आने वाले वाहन पड़ोसी राज्यों से सीएनजी भरते हैं। ज्यादा में सीएनजी की खपत कम होने से सरकार को राजस्व नुकसान हो रहा है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने सीएनजी व पीएनजी पर वैट को कम किया है।
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) व कंप्रेशड नेचुरल गैस (सीएनजी) पर वैट दर को कम किया है। इससे प्रदेश में सीएनजी व पीएनजी सस्ती होगी। वर्तमान में सीएनजी व पीएनजी पर 20 प्रतिशत वैट लागू है। दरें कम करने के बाद सीएनजी पर 10 और पीएनजी पर पांच प्रतिशत वैट लिया जाएगा।

राज्य में नेचुरल गैस पीएनजी व सीएनजी पर वर्तमान में लागू 20 प्रतिशत वैट लिया जाता है। जबकि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश में नेचुरल गैस पर वैट की दर कम है। उत्तर प्रदेश में पीएनजी पर 10 प्रतिशत और सीएनजी पर 12.50 प्रतिशत वैट लिया जाता है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में पीएनजी पर चार प्रतिशत व सीएनजी पर 13.75 प्रतिशत वैट लागू है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में टैक्स ज्यादा होने से सीएनजी व पीएनजी पड़ोसी राज्यों से महंगी है। जिससे उत्तराखंड आने वाले वाहन पड़ोसी राज्यों से सीएनजी भरते हैं। ज्यादा में सीएनजी की खपत कम होने से सरकार को राजस्व नुकसान हो रहा है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने सीएनजी व पीएनजी पर वैट को कम किया है। अब राज्य में पीएनजी पर पांच प्रतिशत व सीएनजी पर 10 प्रतिशत वैट लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Accident News:  ट्रकों की भिड़ंत से निकला आग का गोला, वाहन के अंदर फंसे चालक की जिंदा जलने से मौत

बता दें कि नेचुरल गैस पर जीएसटी लागू नहीं है। प्रदेश सरकार को नेचुरल गैस पर वैट से सालाना 38 करोड़ की राजस्व मिलता है। पीएनजी व सीएनजी पर वैट कम करने से राजस्व में 15 करोड़ कम होने का अनुमान है। लेकिन आगे वाले समय में खपत बढ़ने से सरकार को ज्यादा राजस्व मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें