फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के पिता की सेहत में हुआ सुधार, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जाना हाल

Tue, 03 Jul 2018 01:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath and his father
विज्ञापन

ऋषिकेश एम्स में भर्ती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की सेहत में लगातार सुधार आ रहा है। एम्स प्रशासन ने उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए चार सदस्यीय चिकित्सकों की टीम गठित की है। मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अस्पताल पहुँच कर उनका हाल चाल जाना और जल्द उनके स्वस्थ्य होने की कामना की।

विज्ञापन


पेट की बड़ी आंत में इंफेक्शन की शिकायत के चलते उन्हें बीते शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाया गया था। उनके बेटे महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पिता की सेहत में अब काफी सुधार आ चुका है।
 
संस्थान के चिकित्सक उनका इलाज दवाइयों के माध्यम से कर रहे हैं। फिलहाल उन्हें डिस्चार्ज करने की बात चिकित्सकों ने नहीं कही
है।  एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल के मुताबिक बिष्ट की बड़ी आंत में इंफेक्शन है। 

उनकी उम्र को देखते हुए दवाइयों के माध्यम से बीमारी का उपचार किया जा रहा है, जिसमें संस्थान की चिकित्सकीय टीम को बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। तबीयत दुरुस्त होने तक परिजनों को उन्हें एम्स में भर्ती रखने की सलाह दी गई है। बताया कि उनका उपचार संस्थान के जनरल वार्ड में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें