फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पहले हड़ताल खत्म करो, फिर होगी बात'

Wed, 06 Nov 2013 10:52 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को भी उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मियों की बात मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से नहीं हो पाई। मुख्यमंत्री कार्यालय से विद्युत संविदा कर्मियों को संदेश भिजवाया गया कि पहले हड़ताल खत्म करो, उसके बाद वार्ता की जाएगी, लेकिन संविदा विद्युतकर्मी इस शर्त को मानने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


हड़ताल समाप्त करो तब होगी वार्ता
मंगलवार से विद्युत संविदा कर्मियों ने परेड मैदान में डेरा डाल लिया है। पूरे दिन संविदाकर्मी धरना-प्रदर्शन करते रहे। शाम के समय मुख्यमंत्री जब देहरादून पहुंचे, उसके बाद संविदाकर्मियों ने उनसे संपर्क साधा। मगर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से संदेश भेजा गया कि पहले हड़ताल समाप्त करो फिर वार्ता होगी, लेकिन विद्युत संविदाकर्मी इस शर्त पर तैयार नहीं हुए।

मांग मनवाकर ही रहेंगे
कर्मचारियों का कहना है कि वे बिना शर्त बात करेंगे। वह अपनी हक की लड़ाई अंतिम दम तक लड़कर रहेंगे। वहीं, संविदा कर्मी राजनीतिक दलों से भी संपर्क साध रहे हैं, जिससे उनके आंदोलन को धार मिल सकें।
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि एसएसपी ने वादा किया था कि टावर पर चढ़ने वालों पर मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद मुकदमा दर्ज कराया गया। इससे सरकार और शासन के प्रति अविश्वास का माहौल बन रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें