सबसे पहले जनप्रतिनिधियों को ही रिवर्स पलायन करना होगा। रिवर्स पलायन से ही पहाड़ों की तस्वीर और तकदीर संवरेगी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मैं भी गैरसैंण का विधिवत भूमिधर बन गया हूं।
हमारी सरकार उत्तराखंड में स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही है। हम अपने युवा को स्वरोजगार की राह पर ले जाने को कृत संकल्प हैं और ऐसा करने से पहाड़ बसेगा। राज्य सरकार ने पूरी ईमानदारी से उत्तराखंड को उसके प्राकृतिक स्वरूप की तरफ ले जाने और प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए कार्य किया है और यह प्रक्रिया आगे और गति पकड़ेगी।
हमारी सरकार पुरानी धारणाएं तोड़ने की कोशिश कर रही है। हम स्वरोजगार को विकास का माध्यम बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने घी संक्रांति के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि सभी अपने अपने गांवों की तरफ रूख करें और वहां अपने घरों का बेहतर रख-रखाव करें।