फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के सपनों के अनुरूप होगा राज्य का विकास: त्रिवेंद्र

Sat, 18 Mar 2017 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नवनियुक्त मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य का विकास करेंगे। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। यह राज्य आंदोलन के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत शपथ ग्रहण समारोह से पहले शनिवार दोपहर कचहरी स्थित शहीद स्थल पहुंचे। जहां सीएम रावत ने राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान शहीद हुए शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत भावुक भी नजर आए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद आंदोलनकारी रहे हैं। राज्य आंदोलन की लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सीएम ने कहा कि वे भलीभांति परिचित हैं कि अलग राज्य के लिए लोगों ने किस कदर संघर्ष किया। अलग राज्य बनाने के पीछे लोगों की मंशा और सपने क्या थे, इससे भी वे वाकिफ हैं।
विज्ञापन


सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि कई बलिदानों और लंबे संघर्ष के बाद अलग राज्य का गठन हो पाया। इसलिए उनका पूरा प्रयास रहेगा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य का विकास हो। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी और भाजपाई भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें