फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग: सीएम ने किया अटल आयुष्मान योजना का शुभारंभ, साथ में 25 योजनाओं का लोकार्पण भी

Fri, 18 Jan 2019 11:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे रुद्रप्रयाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जखोली ब्लाक के थाती-बड़मा के दिग्धार में प्रस्तावित सैनिक स्कूल के निर्माण की उम्मीद फिर से जग गई है। आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अधूरे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 78.6793 करोड़ की 25 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। शुक्रवार को रुद्रप्रयाग में नया बस अड्डा पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने यहां पात्रों को ई गोल्डन कार्ड वितरित किए। इसके साथ ही शुक्रवार को रुद्रप्रयाग में भाजपा कार्यालय भवन का भूमि पूजन भी किया जाना है। मुख्यमंत्री केदारनाथ प्रसाद संघ की महिलाओं से भी बात करेंगे।

सीएम प्रात: 10 बजे दिग्धार पहुंचे और यहां करीब आधा घंटे तक निरीक्षण किया। सैनिक स्कूल निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष कालीचरण रावत ने बताया कि बीते चार वर्षों से जनता अपने को ठगा सा महसूस कर रही है। काश्तकारों ने सैनिक स्कूल के लिए अपनी एक हजार नाली भूमि दान दे रखी है। इधर, विधायक भरत सिंह चौधरी ने बताया कि जिले में सैनिक स्कूल निर्माण उनकी और सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें