फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के बाद सीएम त्रिवेंद्र और सांसद निशंक ने भी ट्विटर पर नाम के साथ जोड़ा चौकीदार

Sun, 17 Mar 2019 06:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सीएम त्रिवेंद्र और सांसद निशंक ने भी ट्विटर पर नाम के साथ जोड़ा चौकीदार - फोटो : Twitter
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी समेत कई भाजपा नेताओं ने अपने ट्विटर पर नाम के साथ चौकीदार जोड़ लिया है। 'मैं भी चौकीदार हूं' अभियान को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरिद्वार से सांसद रमेश पाेखरियाल निशंक ने भी अपने नाम के साथ चौकीदार जोड़ लिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीटर पर अपना नाम बदलकर चौकीदार त्रिवेंद्र सिंह रावत और चौकीदार रमेश पाेखरियाल निशंक कर लिया है। इसके साथ ही उत्तराखंड में कई भाजपा नेताओं ने ट्विटर पर अपने नाम के साथ चौकीदार जोड़कर अभियान को आगे बढ़ाया है। 

विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस पीएम मोदी पर चौकीदार चोर है बोलकर हमला करती रही है। शनिवार को भी देहरादून में हुई परिवर्तन रैली के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंच से चौकीदार चोर है कहते हुए नजर आए तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी चौकीदार चोर है के नारे लगाए।

वहीं राहुल गांधी ने पीए मोदी पर राफेल समेत कई मुद्दों को लेकर हमला बोला। इसपर पलटवार करते हुए भाजपा नेताओं ने 'मैं भी चौकीदार हूं' कैंपेन को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें