फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार में आयी एक ऐसी शिकायत, देखते ही CM की भी खुली रह गईं आखें

Tue, 16 May 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
janta darbar - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के आवास पर आयोज‌ित जनता दरबार में एक ऐसी श‌िकायत आयी ज‌िसे देखकर सीएम की भी आंखे खुली रह गई। नैनबाग श्रीकोट के लाखीराम नौटियाल के घर का मात्र दो महीने का बिजली का बिल 50 हजार आया है। जिसकी शिकायत लेकर टिहरी से सामाजिक कार्यकर्ता बदरी प्रसाद उनियाल मुख्यमंत्री के पास पहुंचे।
विज्ञापन


यह सुनकर मुख्यमंत्री भी हैरान हो गये। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को तुरन्त बिजली के बिल को ठीक करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि इस तरह की शिकायतें फिर से नहीं आनी चाहिए। उन्होंने पेट्रोल पंपों पर घटतौली की भी शिकायत की है। उन्होंने कहा यूपी में पेट्रोल पंपों पर लगी चिप को हटाने का अभियान चल रहा है, जबकि यहां भी वही शिकायत है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक-एक करके 200 से अधिक फरियादियों की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जनता दर्शन के लिए मुख्यमंत्री का एक घंटे का समय निर्धारित था परंतु बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते मुख्यमंत्री को तीन घंटे से भी अधिक समय तक कार्यक्रम में मौजूद रहना पड़ा। जनता दर्शन में अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश सहित शासन व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की वाजिब शिकायतों के हल में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि प्रत्येक माह के पहले व तीसरे सोमवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक मुख्यमंत्री का जनता दर्शन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

दो की वजाए तीन घंटे सुनी समस्याएं

trivendra singh rawat
इसी क्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को तीन घंटे से भी अधिक समय तक लोगों की शिकायतों और समस्याओं को न केवल सुना बल्कि अधिकांश के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को टाइम बाउंड कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

सोमवार सुबह से ही आमजन अपनी शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कार्यालय पहुंचना शुरू हो गए। सभी लोगों की शिकायतों को बाकायदा रजिस्टर्ड किया गया। फिर एक-एक कर शिकायताकर्ताओं का नाम पुकारा गया।

बारी-बारी से लोगों ने मुख्यमंत्री से रूबरू होकर अपनी बात रखी। इसी में से एक गंगा सिंह ने कहा कि वे राज्य आंदोलनकारी रहे हैं और उनके पास आंदोलन के समय घायल होने की मेडिकल रिपोर्ट भी है।

इस पर मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि गंगा सिंह की शिकायत को डीएम चमोली को भेजते हुए निस्तारण एक सप्ताह में किया जाए। एक अन्य शिकायतकर्ता मनमोहन सिंह बिष्ट ने  जमीन संबंधी विवाद का मामला काफी समय से लंबित रहने की बात कही, मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिए कि जमीन संबंधी मामलों को तेजी से हल किया जाए। जनता दर्शन कार्यक्रम में पेट्रोल में हेराफेरी की शिकायत आने पर मुख्यमंत्री ने पेट्रोेल पंपों में घटतौली की जांच के लिए अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें