दून विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विवि की स्थापना का जिक्र करते हुए कहा कि वे इसे एक और डीएवी बनते हुए नहीं देखना चाहते थे।
बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि प्रदेश के एक बड़े नेता ने मेरे खिलाफ खुंदक निकाली। सीएम यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि मेरी इसी बात को मेरे खिलाफ राजनीतिक रंजिश की गई। रावत ने कहा कि दून विश्वविद्यालय के लिए उनका एक अलग विजन है और इसे जल्द धरातल पर उतारा जाएगा।
दून विवि में उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) की ओर से ‘एक विलुप्त नदी सरस्वती एवं हड़प्पा सभ्यता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं के बीच विवि के स्थापन को लेकर कुछ पुरानी बातों का जिक्र किया।