फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिदानंद मुनि ने स्वामी विवेकानंद से जोड़ा पीएम मोदी का 'कनेक्शन', सीएम त्रिवेंद्र ने भी दी बधाई

Sat, 13 Jan 2018 01:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व का तीसरा सबसे लोकप्रिय व्यक्ति घोषित किए जाने पर बधाई दी है। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर आयोजित यूसर्क और इको टास्क फोर्स के कार्यक्रम ‘रिस्पना से ऋषिपर्णा नदी’ में मुख्यमंत्री रावत ने बताया कि स्विटजरलैड की संस्था गैलप इंटरनेशनल के सर्वेक्षण में पीएम मोदी को विश्व का तीसरा सबसे लोकप्रिय व्यक्ति घोषित किया है।

विज्ञापन


यह संस्था वर्ष 1947 में बनी थी। परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि सरस्वती ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का नाम भी नरेंद्र रहा है। देश का नाम दोनों नरेंद्र ने रोशन किया है। बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं दुनिया के भी लोकप्रिय नेताओं को लेकर जारी की गई रैकिंग में पीएम मोदी तीसरे पायदान पर रहे हैं। दिलचस्प बात है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी से पीछे रहे हैं।

गैलप और सी वोटर इंटरनेशनल की ओर से किए गए सर्वे के बाद विश्वभर के लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट जारी की गई है। इससे पहले 2015 में पीएम मोदी पांचवे नंबर पर थे। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 55 देशों के 53769 लोगों के बीच ये सर्वे किया गया था, जिसमें पाकिस्तान एक अकेला ऐसा देश रहा जहां पीएम मोदी ज्यादातर नापसंद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें