फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका-सीएम विवाद: कांग्रेस ने खोला मोर्चा, जिला मुख्यालयों में सरकार का पुतला दहन

Sat, 30 Jun 2018 12:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बाजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान सीएम-शिक्षिका विवाद में कांग्रेस पूरी तरह से कूद पड़ी है। सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस जिला मुख्यालयों में सरकार का पुतला फूंकने और विरोध प्रदर्शन कर रही है।

विज्ञापन


शनिवार को बाजपुर और हल्द्वानी में कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी की और पुतला दहन किया। वहीं यूकेडी ने हल्द्वानी के बुद्धा पार्क में राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस क्रम में एक जुलाई को देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में कांग्रेस धरना-प्रदर्शन का बड़ा कार्यक्रम करेगी। पार्टी ने शिक्षिका का निलंबन तुरंत वापस न लेने की स्थिति में आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मीडिया से बातचीत में शुक्रवार को सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षक अपनी तकलीफ लेकर सीएम के जनता दरबार में आई थी। उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया है, उससे सीएम पद की गरिमा को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि जिन जनता दर्शन कार्यक्रम में समस्याएं दूर होने की जगह बढ़ती हो, वहां इसे करने का कोई फायदा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें