फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड सीएम बोले, 'मैं सोनिया और राहुल का सच्चा सिपाही'

Sat, 24 Dec 2016 03:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रैली में राहुल गांधी के साथ हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि अगर उन्हें सत्ता में आने का मौका मिला तो 2020 तक उत्तराखंड में कोई भी व्यक्ति गरीबी रेखा के नीचे नहीं रहेगा। खुद को सोनिया और राहुल का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा कि उन्हें पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी उन्होंने उसे जी जान से पूरा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


रावत बोले कि राज्य ने हर क्षेत्र में काफी प्रगति की है और आज उत्तराखंड सर्वाधिक प्रगति करने वाले देश के छह राज्यों में शामिल हो गया है।

राहुल गांधी का स्वागत करते हुए रावत ने कहा कि उन्होंने दैवी आपदा के साथ ही राजनीतिक आपदा भी झेली। ग्वाल देवता को साक्षी बताते हुए बोले कि उन्होंने राज्यवासियों की भावना के तहत ही गाड़-गदेरों के विकास और गरीबों की पुकार के अनुरूप उत्तराखंड की व्यवस्था की।

जोश से भर गया है टूटा-फूटा उत्तराखंड

harish rawat
पहले यह सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों का टूटा-फूटा उत्तराखंड था जो आज जोश से भर गया है। पहले जहां 1.74 लाख लोगों को विधवा, विकलांग, वृद्धावस्था और अन्य तरह की पेंशन मिलती थी, लेकिन यह संख्या बढ़कर अब 7.25 लाख हो चुकी है।

2017 के आखिर तक इस संख्या को 10 लाख पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में भी सरकार तेजी से काम कर रही है।

सीएम ने लोगों से अपनी खेती की तरफ लौटने का आह्वान किया। कहा कि लोग जो कुछ भी उगाएंगे उसके विपणन की व्यवस्था सरकार करेगी। राज्य में शैक्षिक और तकनीकी संस्थानों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। 
विज्ञापन

इंदिरा गांधी से की राहुल की तुलना

अल्मोड़ा रैली में राहुल के साथ मंच पर सीएम रावत - फोटो : AmarUjala
उन्होंने नेहरू, गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर चमत्कारी लोगों को जवाब देने का काम किया है। उन्होंने कहा राहुल जी अपनी दादी (स्व. इंदिरा गांधी) की तरह उभर कर सामने आए हैं। 

मनसा, वाचा, कर्मणा से करें कांग्रेस को समर्थन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रैली में पहुंचे लोगों से मनसा, वाचा, कर्मणा और पूरे दिल से कांग्रेस को समर्थन देने का आह्वान करते हुए चुनाव में कौन उम्मीदवार है, क्या चेहरा है इस सब पर जाने के बजाय सिर्फ कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ पर ध्यान देकर राहुल गांधी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव भारत का भाग्य भी तय करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें