फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सीएम रावत ने आवास के तहखानों में छुपा रखा है धन’

Wed, 23 Nov 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
कोश्यारी - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली में राज्य के नेताओं ने मुख्य तौर पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार और इसके मुखिया हरीश रावत को निशाने पर रखा। पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने तो यह आरोप लगाया कि सीएम रावत ने अपने देहरादून स्थित आवास के तहखानों में उत्तराखंड का धन ठिकाने लगा रखा है।
विज्ञापन


यही वजह है कि रावत देहरादून में पूर्व सीएम बीसी खंडूरी के कार्यकाल में बने आलीशान मुख्यमंत्री निवास में नहीं जा रहे हैं। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी ने कहा कि हरीश रावत इतिहास में ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें लोगों ने टीवी पर  खरीद-फरोख्त करते देखा।
Trending Videos
विज्ञापन

कैग की रिपोर्ट पर सतपाल महाराज ने बोला हल्ला

अमित शाह की रैली - फोटो : AmarUjala
वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महाराज बोले की कैग की हाल की रिपोर्ट में एक बार फिर राज्य सरकार के करोड़ों के घोटाले उजागर हुए हैं। पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में राज्य में भ्रष्टाचार ही नहीं कर्ज का बोझ भी काफी बढ़ गया है।

इससे भी ज्यादा चिंताजनक यह है कि देश में सबसे अधिक अपराध उत्तराखंड में हो रहे हैं। पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत सहित अन्य  वक्ताओं ने भी अपने अंदाज में प्रदेश सरकार और सीएम रावत पर निशाना साधा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें