फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: तीर्थयात्रियों की तपस्या...दूसरे दिन भी कम पड़े पंजीकरण के स्लॉट, जायजा लेने पहुंचे सीएम धामी

Mon, 03 Jun 2024 02:54 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराने को यात्रियों में मारामारी मची है। सीएम धामी व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे।
विज्ञापन
सीएम धामी पहुंचे हरिद्वार पंजीकरण केंद्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सोमवार को व्यस्थाओं का जायजा लेने हरिद्वार चारधाम यात्रा पंजीकरण स्थल पर पहुंचे। चारधाम यात्रा को विभिन्न राज्यों से आए तीर्थयात्रियों को खूब तपस्या करनी पड़ रही है। किसी को टोकन नहीं मिल रहा तो कोई टोकन रहते हुए भी पंजीकरण नहीं करा पा रहा है।

विज्ञापन


हरिद्वार में चारधाम यात्रा के लिए जारी किए जा रहे पंजीकरण के स्लॉट रविवार दूसरे दिन भी कम पड़ गए। दोपहर 12 बजे से पहले ही 1500 यात्रियों का पंजीकरण का काेटा खत्म हो गया। नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। इससे पहले पुलिस और पीएसी के जवानों ने यात्रियों को समझाने के लिए मोर्चा संभाला।

एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था बनाई तब जाकर यात्रियों के पंजीकरण शुरू हुए। चारधाम यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 20 से 31 मई तक ऑनलाइन और ऑफलाइन के पंजीकरण बंद कर दिए गए थे। 11 दिन बाद शनिवार से चारधाम यात्रियों के लिए ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए गए थे।
विज्ञापन


पंजीकरण कराने के लिए मारामारी
ऋषिकुल मैदान पर बनाए गए काउंटरों पर हर धाम के लिए 1500-1500 स्लॉट जारी किए गए थे। जबकि पहले ही दिन बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने से ये स्लॉट बहुत कम पड़ गए थे। जिससे अधिकांश यात्रियों को बिना पंजीकरण के बैरंग लौटना पड़ा था।

रविवार को भी इतने ही स्लॉट हर धाम के लिए शासन से आवंटित किए। पंजीकरण कराने के लिए सुबह से ही यात्रियों की लाइनें लगने शुरू हो गई। सुबह सात बजे पंजीकरण शुरू हुए, लेकिन यात्रियों में पंजीकरण कराने के लिए मारामारी मच गई।

ये भी पढ़ें...Kedarnath:  धाम में बढ़ी भक्तों की भीड़ तो 12 बजे ही लगाया जा रहा भोग, बाल भोग और शृंगार दर्शन का समय बदला
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख मौके मौजूद पुलिस के साथ ही पीएसी के जवानों को भी बुलाना पड़ा। उन्होंने काउंटर पर यात्रियों को ठीक से लाइनों में खड़र कर पंजीकरण का काम शुरू कराया। पर करीब पौने 12 बजे ही पंजीकरण का स्लॉट खत्म हो गए। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें