फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: हेलिपैड पर नन्हीं बच्ची को देख रुके सीएम, खूब दुलार कर पूछे सवाल, बच्ची ने दिए जवाब, वीडियो वायरल

Mon, 27 Jul 2026 03:34 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक स्कूली बच्ची से किए गए संवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सीएम ने बच्ची को चॉकलेट दी और फिर खूब दुलार कर पढ़ाई को लेकर सवाल किए।
विज्ञापन
बच्ची को चॉकलेट देते सीएम धामी - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून स्थित पुलिस लाइन हेलिपैड पर एक स्कूली बच्ची से मुलाकात की। मुख्यमंत्री स्वयं बच्ची के पास पहुंचे और उससे पढ़ाई, शिक्षा और भविष्य के सपनों के बारे में बातचीत की।

विज्ञापन


अपने सोशल मीडिया अकाउंड पर एक वीडियो शेयर कर सीएम धामी ने लिखा कि आज उन्हें एक नन्हीं बेटी से उसके सपनों, पढ़ाई और भविष्य को लेकर संवाद करने का अवसर मिला। कहा कि बच्चों की मुस्कान में उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य की झलक दिखाई देती है।

सीएम धामी ने कहा कि बेटियां प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनका सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त भविष्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार का संकल्प है। इसी लक्ष्य के साथ उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें